RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:स्नान के दौरान तालाब में डूबा युवक, मासूम बच्चों से उठा पिता का साया।

RKTV NEWS/कोईलवर (भोजपुर)18 सितंबर।कायमनगर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप गुरुवार की दोपहर स्नान करने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के गांव और घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा चकिया गांव निवासी कुंदन कुमार पासवान का 23 वर्षीय पुत्र राहुल पासवान के रूप में हुई है। राहुल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार की सुबह आरा मजदूरी करने गया था। गुरुवार दोपहर लौटते समय वह संतोषी माता मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर गिधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया।
करीब पांच वर्ष पूर्व राहुल की शादी शुकुलपुरा गांव में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी रीता देवी, तीन वर्षीय पुत्र मनोहर और दो वर्षीय पुत्री मनोरमा कुमारी है। अचानक हुए इस हादसे से मां तारामणि देवी और पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

Related posts

प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने बरामद किया 20 जिंदा कारतूस।

rktvnews

बिहार:नव नालंदा महाविहार के हिन्दी विभाग व ‘चरथ भिक्खवे’ साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा का संयुक्त सांस्कृतिक संवाद आयोजित।

rktvnews

डीपीआईआईटी और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से सरस आजीविका स्टोर में ‘एक जिला एक उत्पाद’ वॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 80 लीटर अवैध शराब जब्त एवं 400 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) ने सीधी और सिंगरौली में की संगठनात्मक बैठकें, ओबीसी को 27% आरक्षण की उठाई मांग।

rktvnews

Leave a Comment