RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री का संकेत के परिवार ने पौध-रोपण कर माना आभार।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 10 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और कचनार के पौधे रोपे। हरदा निवासी 10 वर्षीय बालक संकेत कपूर के परिजन ने बालक के उपचार कराने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार मानते हुए पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से बालक संकेत को सहायता राशि उपलब्ध कराकर एस.एल. रहेजा अस्पताल मुंबई में इलाज कराया गया। संकेत सर्वाइकल लेमिनेट टॉमी ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्षरत रहा है। संकेत को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। बालक संकेत के परिजन सनी कपूर, साकेत कपूर, कशिश एवं गुनगुन कपूर और प्रिया आहूजा ने पौधे रोपे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ शक्ति विजय कुमार भारती, सुशील सिंह और राजगढ़ के जसवंत सिंह गुर्जर ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाएं। पौध-रोपण में बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

देहरादून:कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने राजभवन में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली।

rktvnews

गढ़वा: गढ़वा डीसी का चला प्रशासनिक डंडा,आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर की कार्रवाई।

rktvnews

2023 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

हरियाणा:मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।

rktvnews

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया ईद और नवरात्र का अनोखा संगम, देशवासियों से की मतदान की अपील।

rktvnews

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में आरा विधान सभा NDA प्रत्याशी संग क्षेत्र के विकास पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment