RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 21 अक्टूबर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शनिवार से प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 21 अक्टूबर को 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन जमा किए हैं।
राजन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 ग्वालियर, जिला ग्वालियर से 1, विधानसभा क्षेत्र बामोरी क्रमांक- 28 और विधानसभा क्षेत्र गुना (अजा) क्रमांक-29 जिला गुना से 1-1, विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर (अजा) क्रमांक-32 से 1, विधानसभा क्षेत्र खुरई क्रमांक-36 जिला सागर से 2, विधानसभा क्षेत्र सागर क्रमांक-41 जिला सागर से 1, विधानसभा क्षेत्र दमोह, क्रमांक-55 जिला दमोह से 1, विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट क्रमांक 61 जिला सतना से 3, विधानसभा क्षेत्र सिरमौर क्रमांक-68 जिला रीवा से 1, विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ (अजजा) क्रमांक-89 जिला उमरिया से 1, विधानसभा क्षेत्र लखनादौन (अजजा) क्रमांक 117 जिला सिवनी से 1, विधानसभा क्षेत्र विदिशा क्रमांक-144 और विधानसभा क्षेत्र बासौदा क्रमांक-145 से 1-1, विधानसभा क्षेत्र भोपाल मध्य क्रमांक-153 जिला भोपाल से 1, विधानसभा क्षेत्र महेश्वर (अजा) क्रमांक-183 जिला खरगोन से 1, विधानसभा क्षेत्र देपालपुर क्रमांक-203 और विधानसभा क्षेत्र सांवेर (अजा) क्रमांक 211 जिला इंदौर से 1-1 नामांकन प्राप्त हुआ है।
राजन ने बताया कि 30 अक्टूबर नामांकन फार्म भरने की अंतिम तारीख रहेगी। नामांकन की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Related posts

राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना के तहत बरौली गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भरा आवेदन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:अमेरा में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने की तीखी निंदा की किसान सभा ने, कहा : पेसा और वनाधिकार कानून का खुला उल्लंघन, भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर बड़ी संख्या में विद्यालयों में हुआ सीपीआर एवं फर्स्ट एड उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने की जन संवाद व आरटीएस सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment