RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कालेज में एसएसआर जमा होने पर हर्ष ,प्राचार्या ने दी बधाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। शनिवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में नैक कोऑर्डिनेटर डॉ विजयश्री सहित सभी सदस्यों की बैठक प्राचार्या प्रो मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर्ष के माहौल में प्राचार्या ने नैक के सभी सदस्यों को हृदय से आभार प्रकट करते हुए बधाई दी। इन्होंने कहा कि विजयश्री के परिश्रम और लग्न तथा सभी सहयोगियों के सामंजस्य से एस एस आर जमा हो गया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी तत्पश्चात नैक ग्रेडेशन के लिए टीम कॉलेज में उपस्थित होगी।
कोऑर्डिनेटर डॉक्टर विजयश्री ने बताया की 2016 में नैक की टीम ने बी ग्रेड से महिला कॉलेज को विभूषित किया था।इसके बाद प्रतिवर्ष एकयूएआर जमा करना था जिसमे प्रतिवर्ष कॉलेज से हर तरह की जानकारी प्रतिवर्ष जमा करनी पड़ती है- जिसमें वर्ष 17, 18, 19, 20, 21 ,22 तक जमा हो गया।
इसके बाद आईआईकयूए में कॉलेज स्थापना से लेकर संवधन, सहित सभी कागजात समर्पित होता है। इसके बाद एस एस आर जमा होता है जिसमें 45 दिनों का समय मिलता है । 5 साल का पूरा रिकॉर्ड भेजा जाता है।जिसे 18 .5. 24 को नैक के पोर्टल पर जमा कर दिया गया। इसके बाद 15 दिनों तक छात्रों का सर्वेक्षण , डेट का, डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा। एक माह बाद नैक द्वारा नोटिफिकेशन होगा तब जाकर टीम आने के लिए तिथि निर्धारित कराएगी।उसके बाद टीम आकर सभी चीजों का अवलोकन करेगी और तब जाकर ग्रेडेशन मिलेगा। यह सब प्रक्रिया चल रही है। आज की टीम में अध्यक्ष सह प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ,कोऑर्डिनेटर डॉ विजयश्री, समिति में डॉक्टर प्रीति कुमारी ,डॉक्टर रश्मिता कुमारी ,डॉक्टर सुधा निकेतन रंजनी ,डा राघवेंद्र नारायण ,डा अमरजीत मिश्रा, डा स्नेहा शर्मा ,डा रूपाली गुप्ता ,डा शिखा अवस्थी ,डा सुप्रिया झा ,डा स्मृति चौधरी है।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में प्रातः सुबह 4 बजे से देर शाम तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड एक ट्रैक्टर व 600 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाइवा ट्रक को किया गया जप्त।

rktvnews

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

भोपाल:भ्रांतियों से परे अत्यंत अनोखी और विशिष्ट है संघ की कार्यपद्धति : डॉ मोहन भागवत

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा में विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

इमरान हाशमी (आतिश) ने बताया टाइगर 3 में उनकी भूमिका कितनी खतरनाक ,अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को चाहता है मिटाना।

rktvnews

Leave a Comment