RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग द्वारा फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित।

पढ़ाई के साथ अतिरिक्त करिकुलर एक्टिविटी सराहनीय : प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। शनिवार को वरिष्ठ स्नातकोत्तर छात्रो को विदाई देने के लिए, स्नातकोत्तर द्वितीय छात्रों ने विदाई उपहार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानाचार्य व अन्य के सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन ,छात्राओं के भजन और कुछ गीत प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बहुत सारे कार्यक्रम सीनियर्स के लिए तैयार किया था ।
महाराजा कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पीजी अंग्रेजी विभाग के छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी काफी संलग्न रहते है और अच्छा परफॉर्म करते हैं। अब वार्षिक जीवन में प्रवेश कर रहे हैं सदैव ऐसे ही आगे बढ़ते रहे,आपका आने वाला भविष्य और सुन्दर और सुखदाई हो। मेरे तरफ से बधाई और शुभकामना है।
दोनों बैचों के छात्रों के साथ अपनी बातचीत में डॉ. वंदना सिंह, विभागाध्यक्ष ,पी.जी.अंग्रेजी विभाग ,महाराजा कॉलेज ने छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए सलाह दी और कहा, “विदाई अंत के बारे में नहीं है बल्कि यह नई दुनिया की शुरुआत है।
एक छात्र के रूप में जो कुछ भी सीखा गया वह हमेशा आपातकालीन स्थिति में काम आएगा। विभाग ने तुम्हें उड़ने के लिए शिक्षा रूपी पंख दिये जो उद्देश्यों और आकांक्षाओं को प्राप्त करने में मददगार बनेगा।हम सुनिश्चित करते हैं कि आपको वह श्रेय मिले जिसके आप हकदार हैं।हम उन सभी छात्रों को धन्यवाद देना चाहेंगे उन्होंने हमसे बहुत कुछ सीखा है और अनुभव प्राप्त किया है। छात्र के रूप में आपका समय अब समाप्त हो गया है। मिश्रित भावनाओं के साथ, हम आपको विदाई देते हैं और आपके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।
पी.जी. अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. शैलेश रंजन ने टी.एस. एलियट के हवाले से कहा कि हर पल एक नई शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने और जीवन में सर्वश्रेष्ठ हासिल करने की सलाह दी।
विभाग के अतिथि संकाय सदस्य डॉ. शाहनवाज ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों का सख़्त होना उन्हें अनुशासित बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है जिसका लाभ उन्हें बाद में पता चलता है। समारोह में मौजूद संकाय सदस्य डॉ. प्रज्ञा राय, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, विभाग, डॉ. आर्या , विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, डॉ. विभा वर्मा एनएसएस समन्वयक , डॉ. मंजू , विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग और अन्य अतिथि संकाय सदस्यों ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
जूनियर बैच ने सीनियर्स के लिए बहुत सारे गेम्स रखे थे जिसमे की म्यूजिकल चेयर इत्यादि थे ।
विजेताओं में मिस्टर एंड मिस फेयरवेल हर्ष रंजन एवम श्यामभवी गुप्ता । डांस कॉम्पिटिशन – शयमभवी । रैंप वॉक सोलो- आशुतोष, म्यूजिकल चेयर- हर्ष और स्वेता,लॉस्ट एंड फाउंड – मोनू कुमार,बलून बर्स्ट- सत्येन इत्यादि।

Related posts

भोजपुर :लिखने से ही सीखता है व्यक्ति : डाॅ राम जन्म मिश्र

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज पर शुभकामनाएं।

rktvnews

फिर शुरू हुआ टमाटर बिक्री केंद्र ₹70

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

गार्ड अदला बदली समारोह का नही होगा 25 को आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को 2112 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment