तरारी के बीस एकड़ के फसल में लगी आग के पीड़ित किसान व विभिन्न दुर्घटनाओं में हुए मृत के परिवार से मिले तरारी विधायक सह इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सुदामा प्रसाद।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अप्रैल।तरारी विधायक और आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज तरारी प्रखंड के बसौरी, देव व तरारी गांवों का दौरा किया जहां पिछले दिनों अगलगी की घटना में लगभग 50 एकड़ से अधिक खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि किसान अपना खून-पसीना बहा कर और घर की पाई-पाई जोड़ कर फसल उगाते हैं लेकिन केंद-राज्य की डबल इंजन सरकार ने अबतक अगलगी में जली सैकड़ों एकड़ फसल क्षति का कोई मुआवजा देने की घोषणा नहीं की है। सरकार किसानों के प्रति बेहद असंवेदनशील बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में खाद-बीज और अन्य कृषि साधन महंगे हो गए हैं। किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम भी नही मिल रहा है। ऊपर से उन्हें अगलगी, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुई नुकसान का उचित मुआवजा भी नहीं मिले तो उनके परिवार का जीवन संकटग्रस्त हो जाएगा।उन्होंने प्रखंड स्तर पर अग्नि शमन दमकलों की तत्काल व्यवस्था करने और सभी किसानों को तत्काल उचित फसल क्षति मुआवजा देने की मांग की।
साथ ही इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने सिकरहटा खुर्द में मृत अवकाश प्राप्त शिक्षक देवमुनि बैठा जिनकी सड़क दुर्घटना में, मिल्की मोआप गांव के मृतक आरपीएफ जवान विनोद कुमार यादव जिनकी डयूटी के दौरान तथा पनवारी हाई स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रामू पासवान जिनकी अचानक गिर पड़ने से असामयिक निधन हो गया के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के शोक में शामिल होते हुए उन्हें सांत्वना दी और साथ खड़े होने का भरोसा दिया।
उन्होंने दुर्घटनाओं में मृत ब्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को भी उचित मुआवजा देने की मांग की।


तरारी के बीस एकड़ के फसल में लगी आग के पीड़ित किसान व विभिन्न दुर्घटनाओं में हुए मृत के परिवार से मिले तरारी विधायक सह इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सुदामा प्रसाद।