RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सौ परिवारों में राहत सामाग्री वितरित :डा विभा कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर। सोमवार को भोजपुर जिला के सलेमपुर ,भदेया मुसहर टोली ,सरैया नट टोली में बाढ़ से प्रभावित लगभग 100 परिवारों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, केनरा बैंक पटना एवं एचडीएफसी बैंक आर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में तरर्पॉलिन शीट, बाल्टी,मग, बर्तन, चूड़ा, गुड़,बिस्कुट ,सतु, दैनिक उपयोग की सामग्री- साबुन, तेल ,ब्रश, पेस्ट,सेनेटरी नैपकिन और गर्म चादर आदि वितरित किए गए ।राहत वितरण कार्यक्रम में लाल दास राय पूर्व एमएलसी, सचिव डा विभा कुमारी सचिव,एचडीएफसी से प्रबंधक अशोक कुमार,अमित कुमार, मनीष कुमार,अखिलेश श्रीवास्तव एवं राहुल रंजन रहे । रेड क्रॉस के स्वयंसेवक प्रभात मिश्रा, मनोज शाह, अमोद कुमार ,राजेश कुमार सिंह, विकास कुमार सुरज रहे।मालिक यादव तथा उनके सहयोगियों ने राहत सामग्री बांटने में सहयोग प्रदान किया।
यह रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुरी इकाई का दूसरा कांप रहा। इसी प्रकार बाढ़ पर प्रभावित लोगों को चिन्हित कर वितरण करने का कार्य चलाया जा रहा है। उम्मीद है जैसे-जैसे पानी कम होते जा रहा है वास्तविक और पीड़ित लोगों तक पहुंचाने का कार्य होता रहेगा। राहत सामग्री उपलब्ध हो रही है और इसी प्रकार लगातार कैंप चलते रहेगा। सचिव डॉक्टर विभा कुमारी में बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर इकाई प्रयासरत है कि हम सब की भरपाई तो नहीं कम कर सकते हैं लेकिन उनके प्रति सहानुभूति रखते हुए जो कुछ सहयोग प्राप्त हो रहा है उसे उन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Related posts

डाक विभाग ने सभी डाक क्षेत्रों में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।

rktvnews

अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस अब मालदा शहर में रुकेगी, बहुप्रतीक्षित मांग पूरी।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन सेहरावत को कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NDRF जवानों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया।

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment