RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम को फ्रांस के पेरिस में जारी पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने उनके कौशल, लगन और टीम भावना की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“यह एक ऐसी महान उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां संजो कर रखेंगी।

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपनी चमक बिखेरी और कांस्य पदक जीतने में सफल रही। यह और भी विशिष्ट उपलब्धि है क्योंकि ओलंपिक खेलों में यह उनका लगातार दूसरा पदक है।
उनकी सफलता उनके कौशल, लगन और टीम भावना की जीत है। उन्होंने असीम हिम्मत और लचीलापन प्रदर्शित किया। खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।
प्रत्येक भारतीय का हॉकी के साथ एक भावनात्मक लगाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

उद्यमी भारत – एमएसएमई दिवस’ 27 जून, 2023 को विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:स्व शिवानंद एवं स्व सुमन सहाय की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

ऋतुओं का राजा…!शांति ‘संजीवनी’ मिश्रा

rktvnews

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment