RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे मतदाता जागरूकता हेतू पदयात्रा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे मतदाता जागरूकता हेतू पदयात्रा जागरूकता कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के लिए मतदाता जागरूकता हेतू ” पदयात्रा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे कॉलेज से करनामेपुर थाना तक पदयात्रा किया गया जिसमे महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम पदाधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना), अध्यापक, छात्रों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 डॉo गुलाब फलाहारी ने मतदान मे जोरदार तरीके से भाग लेने की अपील की। विद्यार्थियों द्वारा नारों के माध्यम से  मतदान करने की अपील की गई। प्राचार्य प्रो डॉ गुलाब फलाहारी ने विद्यार्थियों से कई नारा लगवाया। “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है”, “वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार”, “न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे”, “जो बांटे दारू-साड़ी-नोट, उसको कभी न देंगे वोट” जैसे नारे लगाये गये। इस कार्यक्रम मे कार्यक्रम पदाधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) ने छात्रों एवं छात्राओं को मतदान करने, किसी के बहकावे मे नही आने और सही सरकार का चुनाव करने की अपील की। उन्होंने घर-घर मे संदेश देकर सभी को वोट करने की अपील की। कार्यक्रम मे शिक्षक डॉ0 शेर सिंह, डॉo अबुल कलाम, डॉ0 धर्मेंद्र कुमार, डॉ0 अमित गंगवार, डॉ0 अमरीश गौतम, डॉ0 नवीन चंद्र शर्मा, डॉ0 राजेश कुमार, डॉ0 संतोष कुमार तिवारी, डॉ0 मनीष कुमार, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 प्रवीण कुमार, डॉ0 रूपेश कुमार, डॉ0 छाया कुमारी, अजीत कुमार राम, कर्मचारी चन्दन तिवारी, राजन तिवारी, प्रकाश चौबे आदि शामिल  थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने दिए निर्देश : क्षतिग्रस्त घरों के लाभुकों को मिलेगी राहत।

rktvnews

बागपत:शासन से नामित जनपद नोडल अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएचसी खेकड़ा का किया व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024।

rktvnews

जयपुर:भारतीय सेना ने जयपुर में मनाया 78वां सेना दिवस -सैन्य परंपरा, शौर्य और अत्याधुनिक क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

सिम्बेक्स- 23 का समापन।

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित।

rktvnews

Leave a Comment