RK TV News
खबरें
Breaking News

स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक।

रोड शो एवं मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में मतदान करने का किया अनुरोध।

सभी मतदाता अपने महत्व को समझें और 25 मई को अपने अपने बूथों पर जाकर अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

RKTV NEWS/पश्चिमी चंपारण (बेतिया) 18 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में पश्चिम चम्पारण जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत शुक्रवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में राज्य स्वीप आईकॉन लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भाग लिया।
मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ जो मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक, रेडक्रॉस चौक, पावर हाउस होते हुए स्थानीय प्रेक्षागृह जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने अपने अनोखे अंदाज में जिले के मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने हेतु जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे।
इसके उपरांत स्थानीय प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधि के तहत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का मत एक समान है। सभी मतदाता अपने महत्व को समझें और 25 मई को अपने अपने बूथों पर जाकर अवश्य मतदान करें।
तत्पश्चात मैथिली ठाकुर द्वारा मतदान आधारित सुमधुर गीत “अपने अधिकारों का सम्मान करें-चलो मतदान करें” की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। पुनः “दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए”, “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया”, रामजी से पूछे जनकपुर की नारी”, की प्रस्तुति पर भी दर्शकों में खूब लुत्फ उठाया। इसके साथ ही मैथिली ठाकुर ने अन्य गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर के द्वारा उपस्थित मतदाताओं से अपने मतदान के कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), रामानुज प्रसाद सिंह, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, कमलाकांत त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लालबहादुर राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, डीपीएम जीविका, आर के निखिल, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया के कटाव विस्थापितों से मिले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव,विस्थापितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा निर्वाचन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा हुए विभिन्न कार्यक्रम : दुर्गा राज

rktvnews

21 जून को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह -समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: निर्देशों का पालन नहीं करने के विरुद्ध विभिन्न पूजा पंडाल समितियों पर भोजपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment