RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी सरस्वती देव सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज में छात्रवृति वितरण समारोह में हुई शामिल।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 09 नवंबर।सरस्वती देव सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज में आज विभिन्न छात्रवृति वितरण समारोह में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर,कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के कक्षा 06 से 12 तक के 34 मेघावी छात्र छात्राओं को सरस्वती देव सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ द्वारा संचालित किशन चंद्र शिक्षा सहायतार्थ, स्व0 अर्जुन सिंह भंडारी, डॉ अरुण कुमार पुनेठा श्रीमती निर्मला पुनेठा, स्व0 श्रीमती भागीरथी देवी मोतीराम भट्ट स्मृति एवम स्व0 श्रीमती त्रिलोकी देवी स्व0 श्री धर्मानंद पुनेठा स्मृति विभिन्न छात्रवृतिओ का वितरण किया गया।
इस अवसर जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी एक हॉबी को चुने व उसमें पारंगत बने,जिलाधिकारी ने कहा कि अपने आत्मविश्वास में कमी न होने दे,अपने लक्ष्यों को चुनकर उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रयास करते रहे।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, प्रधानाचार्य एसडीएस इंटर कॉलेज,समेत सम्मानित नागरिक एवम विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाएं उपस्थित थे ।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया अवलोकन!राजभवन परिसर मंदिर में हुआ सीधा प्रसारण।

rktvnews

चतरा: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से मुखातिब हुई उपायुक्त।

rktvnews

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन।

rktvnews

पूर्णिया:4.75 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

छपरा में शीघ्र ही सारण पुस्तकालय का होगा संचालन।

rktvnews

Leave a Comment