RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:साइकिल रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक।

RKTVNEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी) 17 मई।लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिला में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्वी चंपारण जिला में 25 मई को मतदान की तिथि निर्धारित है। रैली के माध्यम से जिला के सभी मतदाताओं को 25 मई को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया।
साइकिल रैली का शुभारंभ समाहरणालय मोतिहारी के पास स्थित महात्मा गांधी उद्यान से किया गया जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह -जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। साइकिल रैली मुख्य पथ से कचहरी चौक, बलुआ चौक, टाउन थाना, गांधी चौक, मीना बाजार, ज्ञान बाबू चौक, स्टेशन रोड होते हुए गांधी संग्रहालय के पास संपन्न हुई।
रैली का आयोजन जिला साइकिलिंग संगठन के सौजन्य से जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा किया गया।

Related posts

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों का किया समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए शंकर लालवानी विजयी घोषित ,कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रमाण पत्र सौपा

rktvnews

भोजपुर:अल हफ़ीज़ कॉलेज इंटर में नामांकन अंतिम दौर में।

rktvnews

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment