RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने किया शाहपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 मार्च।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय,शाहपुर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की विभिन्न संचिकाओं,जैसे अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, एवं लोक शिकायत परिवाद पंजी की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पंजियों को समय पर अद्यतन किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।इसके बाद उन्होने अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया,जहां उन्होंने अनुक्रमणिका पंजी और आगत-निर्गत पंजी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि लंबित परिमार्जन,जमाबंदी एवं अतिक्रमणवाद से संबंधित मामलों का अविलंब निष्पादन किया जाए।
इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर,डॉ. अनुपमा सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, (निदेशक, डीआरडीए), जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर, अंचलाधिकारी शाहपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नुक्कड़ नाटक और एलईडी वाहन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिया जा रहा नशा मुक्ति का संदेश।

rktvnews

सारण:महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से संबंधित पुस्तके भेंट की गई।

rktvnews

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म।

rktvnews

देवघर:ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट में भर्ती कैम्प सह टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ गिरफ्तार धन्धेबाज गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment