RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:संभावना के छात्र श्रेयांश सिंह ने लगाया सफलता का परचम।

बिहार राज्य खेलकूद खेलकूद प्रतियोगिता के भारत तोलन में जीता सिल्वर मेडल ।

विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्या ने दी बधाई

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 अक्टूबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने विद्यालय भारत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट् प्रदर्शन किया है। उसने भोजपुर जिला खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। वही प्रमंडल खेलकूद प्रतियोगिता में भी उसने प्रथम स्थान लाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद बिहार राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में उसने उच्चस्तरीय खेल का प्रदर्शन करते हुए सेकंड स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने बधाई दी है। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि होनहार छात्र श्रेयांश कुमार सिंह पर विद्यालय को गर्व है, उसने अपने मेहनत और काबिलियत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से संभावना विद्यालय का नाम पूरे बिहार स्तर पर रोशन हुआ है। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि श्रेयांश कुमार सिंह ने विद्यालय का नाम रोशन कर मान-सम्मान बढ़ाया है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में वह विद्यालय का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन करेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जन्म-जयंती पर याद किया।

rktvnews

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण: उपायुक्त

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया, सिंगापुर में हिस्सा लिया।

rktvnews

Leave a Comment