RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: डीएम और एसपी द्वारा ई०वी०एम०-वी०वी०पैट० के हस्तांतरण के दौरान वेयर हाउस का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)16 मई।भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा ई०वी०एम०-वी०वी०पैट० के हस्तांतरण के दौरान प्रखण्ड परिसर बक्सर अवस्थित वेयर हाउस का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। वेयर हाउस में अधिष्ठापित सी0सी0टी0वी0 एवं अग्निशमन यंत्रों के क्रियाशीलता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं निरंतर बिजली आपूर्ति कराने हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग को आयोग से प्राप्त निर्देश का अक्षरशः अनुपालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
डिस्पैच सेंटर तक ई०वी०एम०/वी०वी०पैट हस्तांतरण हेतु निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में पूर्व से राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई थी। आज 16.05.2024 को 199-ब्रह्मपुर विधान सभा के लिए डी०के० कॉलेज डुमरांव एवं 201-डुमरांव विधान सभा के लिए +2 राज उच्च विद्यालय डुमरांव में ई०वी०एम०को हस्तांतरण कर दिया गया है। दिनाक 17.05.2024 को 200-बक्सर विधान सभा के लिए मध्य/उच्च माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर (बक्सर) एवं 202-राजपुर (अ०जा०) के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरी (इटाढी) को हस्तांतरण किया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर संवेदक संघ की बैठक में हुआ संगठनात्मक चुनाव।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

rktvnews

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

rktvnews

31मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

महाराजगंज लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी,नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 06 मई और मतदान 25 मई को।

rktvnews

Leave a Comment