RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीएनबी आरा मंडल ने आयोजित किया एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, 75 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्ताव प्राप्त।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई।पंजाब नेशनल बैंक के आरा मंडल द्वारा होटल आरा ग्रांड में रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख उत्पल कुमार ने की। क्लस्टर अप्रोच के तहत यह कार्यक्रम एक साथ आरा, बक्सर, बिहिया, गिद्धा, भभुआ, कुदरा और अखोड़ी सहित सात स्थानों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बैंक की विभिन्न ऋण एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना था।विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत 244 ऋण प्रस्ताव लगभग 75 करोड़ रुपये की रही। वहीं, 13.50 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई।कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक स्वाति सिंह, पीएलपी प्रमुख अमित कुमार तथा जिला अग्रणी प्रबंधक विभूति पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंडल प्रमुख उत्पल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती कृषि, एमएसएमई और रिटेल बैंकिंग पर आधारित है।कृषि देश की जीवनरेखा है, एमएसएमई रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देता है, जबकि रिटेल बैंकिंग सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्राहकों के जीवन में विश्वास, सुविधा और समृद्धि का सहभागी बनना है।कार्यक्रम का संचालन अमूल्य दर्शन, वरिष्ठ प्रबंधक ने किया।

Related posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए रवाना हुई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के ‘चीनी उद्योग संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23’ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:जनसंपर्क पर निकले राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह।

rktvnews

केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने पदभार संभाला।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में बाघों की मौत की संख्या का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से कहा।

rktvnews

Leave a Comment