RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 25 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई। बिहार सरकार के प्रथम 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भोजपुर जिले में जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों एवं पंचायतों तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में निर्धारित स्थलों पर कार्यक्रम का निर्बाध सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, ध्वनि व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, बैठक व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

मुफ़्त व नि:शुल्क का फ़र्क़ और कल्याणकारी राज्य का दायित्व।

rktvnews

पहलगाम में कायराना आतंकवादी हमले के पीछे के लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा, सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी: रक्षा मंत्री

rktvnews

बिहार दिवस 2025: आपदा प्रबंधन में सुरक्षित तैराकी मास्टर ट्रेनर्स का सम्मान।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने एएलएच एमके-II (एमआर) और वीएल-एसएचटीआईएल मिसाइलों के लिए 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

Leave a Comment