RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई।बाल श्रम उन्मूलन के तहत आज आरा नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन्स कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर, श्रम संसाधन विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया तथा संबंधित नियोजक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान आरा नगर स्थित वि मार्ट के पास संचालित निशांत ऑटो स्पेयर्स से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए बालक को विधि के अनुरूप बाल कल्याण समिति, भोजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस अभियान के दौरान मुक्त कराए गए बाल श्रमिक के नियोजक मो. इकबाल के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।इस कार्रवाई में हेमंत कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आरा सदर; सृष्टि शर्मा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बड़हरा; सुगीता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कोईलवर; सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर के प्रतिनिधि राजेश कुमार राय एवं अखिलेश कुमार यादव तथा स्थानीय पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।संस्था की सचिव कुमारी सुनिता सिंह ने कहा, “जब तक भोजपुर जिले से बाल श्रम पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक हमारा यह प्रयास नहीं रुकेगा। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दिशा एक प्रयास प्रशासन, श्रम विभाग एवं सभी संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर बाल श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाती रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।”

Related posts

सारण:मतदाता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन (HBCA) के साथ IBC ने आज बैशाख पूर्णिमा का शुभ दिन मनाया।

rktvnews

केन्‍द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दक्षिणी दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के एक कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों की गरिमा कम होने तथा बैठकों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

जयपुर:वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के छात्रों द्वारा विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment