RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाये जाने के उद्देश्य से की शांति समिति की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)14मार्च।आज जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार होलिका दहन24 मार्च, होली25 मार्च, रमजान का माह चल रहा है, गुड़ फ़्राइडे 29 मार्च आदि के सम्बंध शातिं पूर्वक तरीके से मनाये जाने के उद्देश्य से जनपदीय शान्ति समिति (पीस कमेटी) के प्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग व त्योहार की व्यवस्था से जुड़े संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा शांति समिति की बैठक का बहुत ही सर्वोच्च स्तर होता है प्रशासन के साथ-साथ जनपद के सभी धर्म के माननीय लोगों की भी जिम्मेदारी होती है कि हम सब साथ रख कर किसी तरह का हुडदुंग न होने पाये सूझ बूझ के साथ मनाये जाने के उद्देेश्य से आमजन मानस को जागरूक करने पर बल दिया गया। हिंदू मुस्लिम सभी धर्म के लोगों की भूमिका रहेगी कि दोनों के ही त्योहारों को मनाने में एक दूसरे का सहयोग करें किसी भी प्रकार का विवाद न हो यदि कोई बच्चा किसी पर रंग डाल देता है तो उसे अन्यथा में न लें, होली रंगो का त्यौहार है उसे प्रेम पूर्वक मनाया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली के त्यौहार पर भी शहर लाइट से जगमग होना चाहिए उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को यह भी कड़े निर्देश दिए कि दिन में अगर कोई लाइट जलती मिली तो उस संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहें चुना पड़ा हो त्योहार को लेकर सूचना का आदान प्रदान अच्छा होना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्यौहारों को पूर्ण शान्तिपूर्वक तरीके से मनायें जाने की रूप रेखा अभी से तैयार कर ली जाये। प्रत्येेक चौराहे पर जहां आवश्यक बैरीयर लगाया जाये। अनावश्यक वालों से गहनता से पूछ-ताछ की जाये। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम रहेगी अगर कोई उपद्रव के है या गलती करता पाया जाता है तो उस पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर सफाई का कार्य कराने हेतु समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका, जिला पंचायत अधिकारी ,समस्त एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा समस्त उप जिला अधिकारी अपने अपने क्षेत्र की नगर पंचायतों में नगर पालिका में निकल कर स्वयं देखेंगे कि साफ सफाई का कार्य सुचारू रूप से हो रहा है या नहीं यदि कहीं भी साफ सफाई का कार्य नहीं होता पाया जाएगा तो संबंधित ईओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पानी की व्यवस्था हेतु उन्होंने कहा समस्त सम्बन्धित यह सुनिश्चित कर लें की होली वाले दिन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए कि पानी की समस्या है। समस्त उप जिलाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था दिखवा लें साथ ही बिजली की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बिजली विभाग त्योहारों पर अलर्ट मोड में कार्य करें समस्त बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने सभी स्टेशन पर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा त्यौहारों को कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बहुत ही अच्छे ढंग से मनाए। जनपद की संस्कृति को आगे बढ़ाने में आप सभी को सहयोग करना चाहिए सभी को होली की बहुत-बहुत मुबारकबाद दी सभी जनपद वासियों से साफ सुथरा होली खेलने हेतु अपील की और कहा कि जिस व्यक्ति को रंग से समस्या उस पर जबरदस्ती रंग ना डाला जाए।
बैठक में उपस्थित समस्त धर्म गुरुओं व प्रतिष्ठित लोगों जनपद के समस्त जनमानस से जिलाधिकारी ने अपील की है कि अपने अपने बच्चों को यह संदेश जरूर दें कि साफ-सुथरी होली खेलें आपस में मनमुटाव द्वेष भावना न रखें होली में सभी लोग प्रेम पूर्वक गले मिलते हैं अच्छे से होली मनाते हैं इसका ध्यान रखते हुए होली का त्यौहार मनाया जाए। जिलाधिकारी ने सहायक खाद आयुक्त को अधिक से अधिक दुकानों में जाकर मिठाई, खोया आदि के नमूने लेकर जांच कराने हेतु निर्देशित किया और उन्होंने कहा जिन स्थानों पर नकली मावा बन रहा है या जो गाजियाबाद ,नोएडा, दिल्ली की तरफ या अन्य स्थानों के लिए सप्लाई हो रहा है उस पर पैनी नजर रखी जाए और कोई भी मावे में मिलावट पाई जाती है तो उन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और गाड़ी को मौके पर सील किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,समस्त एसडीएम, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : विशाल प्रशान्त

rktvnews

मुसहर समाज के उत्थान पर काम करने के लिए पत्रकार डा भीम सिंह भवेश को प्रधानमंत्री ने मन की बात में सराहा!जिला में खुशी की लहर।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक

rktvnews

पटना: सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजे गए निर्देशक सह अभिनेता “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

राजस्थान:महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment