RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)15 मई। आज ए0के0 जॉय, भा0प्र0से0 सामान्य प्रेक्षक 33-बक्सर लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में नाम निर्देशन करने वाले कुल 27 अभ्यर्थियों से प्राप्त कुल 44 नाम निर्देशन पत्रों की क्रमवार संवीक्षा समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षोपरांत कुल 15 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया, जिसे स्वीकृत किया गया। स्वीकृत अभ्यर्थियों की विवरणी निम्नवत हैः-

1. आनंद मिश्र, निर्दलीय।
2. ददन यादव, निर्दलीय।
3. निरंजन कुमार राय, निर्दलीय।
4. सुधाकर मिश्रा, निर्दलीय।
5. सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल।
6. मिथिलेश कुमार तिवारी, भारतीय जनता पार्टी।
7. राम स्वरूप चौहान, निर्दलीय।
8. अखिलेश कुमार पाण्डेय, निर्दलीय।
9. राजू सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी।
10. निर्भय यादव, निर्दलीय।
11. सुनील कुमार दूबे, भारतीय जागरण पार्टी।
12. हेमलता, जागरूक जनता पार्टी।
13. भगवान सिंह यादव, निर्दलीय।
14. अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी।
15. आनंद मिश्रा, निर्दलीय।

इसके अतिरिक्त 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि पाये जाने के फलस्वरूप अस्वीकृत किया गया। जिसकी विवरणी निम्नवत हैः-

1. अरविन्द कुमार पाण्डेय, निर्दलीय।
2. अमरेन्द्र कुमार, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी।
3. रजनिश कुमार तिवारी, समता पार्टी।
4. धीरेन्द्र कुमार सिंह, निर्दलीय।
5. भीम कमकर, निर्दलीय।
6. रजिन्द्र गोड, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी।
7. अजय कुमार सिंह, निर्दलीय।
8. रिजवान खान, निर्दलीय।
9. ताफीर हुसैन, हिन्दुस्तान विकाश दल।
10. अनिल कुमार सिंह, वोटर्स पार्टी इन्टरनेशनल।
11. प्रमोद मिश्रा, निर्दलीय।
12. सूरज प्रकाश राम, संयुक्त किसान विकास पार्टी।

स्वीकृत सभी 15 अभ्यर्थियों को दिनांक 17.05.2024 के अपराहन 03:00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना के साथ-साथ दिनांक 17.05.2024 के अपराहन 03:00 बजे प्रतीक आवंटन की सूचना हस्तगत कराया गया। इसके साथ ही समीक्षा की कार्यवाही समाप्त की गई।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया दिव्यांग शिविर।

rktvnews

कृषि सूचना निगरानी और विश्लेषण के लिए पहला स्वचालित कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित समाधान, कृषि 24/7

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता गतिविधि को लेकर विकास मित्रों एवं शिक्षा सेवकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज का 60वां जन्मोत्सव वाल्मिकि धाम में मनाया गया।

rktvnews

हनुमानगढ़:टाउन के पंचायत समिति सभागार में हुई जिला परिषद साधारण सभा की बैठक!पेयजल, सड़क व विद्युत विभाग से सबंधित मुद्दों पर हुई बहस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शाजापुर जिले के किसान देवेंद्र परमार का राष्ट्रीय गोपाल-रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए चयन।

rktvnews

Leave a Comment