RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :पुरानी पेंशन की मांग को लेकर किया गया एकदिवसीय उपवास सह धरना का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 सितंबर।शहर के लोकनायक जयप्रकाश स्मृति स्थल के समीप शिक्षक दिवस के अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भोजपुर के बैनर तले जिले के शिक्षक/कर्मचारियों के द्वारा एक दिवसीय उपवास-सह-धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय प्रकाश और संचालन जिला संरक्षकउमेश कुमार सुमन के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष के द्वारा NMOPS की ओर से सरकार से प्रमुख मांगों के बारे में बताया। प्रमुख मांगों में –
NPS एवं UPS को वापस लेते हुए सभी शिक्षक एवं सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
एक ही प्रकार के पाठ्यक्रम को पूरा करने हेतु नियमित शिक्षक हो, इन सभी को एकीकृत करते हुए एक संवर्ग (सहायक शिक्षक) का गठन हो ,कृत्रिम वेतनमान के स्थान पर पूर्ण वेतनमान एवं सेवाशर्त का लाभ दिया जाए,विशिष्ट शिक्षकों कोसमस्थानिक इंडेक्स का लाभ दिया जाए एवं उनका वेतनमान निर्धारण किया जाए।
ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ दिया जाए, शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों के आश्रितों को कैशलैस चिकित्सा व्यवस्था एवं दुर्घटना बीमा करने का प्रावधान किया जाए।NMOPS की ओर से पुरानी पेंशन एवं अन्य मांगों के समर्थन में जिला प्रभारी विजय सिंह आकाश, जिला संरक्षक डॉ. नीलाम्बुज सरोज, राज्य उपाध्यक्ष धर्म कुमार राम, जिला सचिव, सुशील शर्मा, बंशीधर कुशवाहा, शशिभूषण कुमार प्रसाद, अवधेश पासवान, जिला संयुक्त सचिव पम्मी कुमारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कुमारी, राज्याध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुमारी अल्का, अंजनी कुमारी, आशा कुमारी , लक्ष्मी कुमारी, चुनी कुमारी चंचला, शिक्षक नेत्री, शैलजा सिंह एवं किरण भारती, संतोष सावन आदि एक दिवसीय उपवास पर रहे।उपवास कर रहे एवं पुरानी पेंशन के साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अन्य मांगों के समर्थन में मुख्य अतिथि सांसद सुदामा प्रसाद एवं शिक्षक संघ, गोपगुट जिला अध्यक्ष, राजाराम प्रियदर्शी, प्रखंड अध्यक्ष जगदीशपुर, मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी, विकास कुमार पाण्डेय, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, प्रखंड संरक्षक अमिय भूषण, ,कॉमरेड चुन्नी कुमारी, रीता पांडेय, पम्मी कुमारी प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार, मंटु कुमार, चंदन कुमार, शिवजी राम, विजय सिंह सहित सैकडों शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उपवास पर रहे साथियों को जूस पिलाकर सांसद सुदामा प्रसाद ने “उपवास – सह – धरना ” कार्यक्रम को समाप्त कराया।

Related posts

भोजपुर: महाराजा चंद्र विजय सिंह के निधन से महाराजा कॉलेज में शोक की लहर : प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

बिहार:मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्ता के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने हैदराबाद के दंपत्ति को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को किया सुपुर्द ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने विद्यालयों में नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग का विशेष अभियान 3.0

rktvnews

Leave a Comment