RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने बिहिया औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण,उद्यमी संवाद सह वार्ता कार्यक्रम में हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा बिहिया औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में मेसर्स श्री अनुपजी फूड प्रोडक्ट्स , रैमको सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षणोपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सुधा पशु आहार कारखाना, औद्योगिक क्षेत्र बिहिया के सभागार में उद्यमी संवाद सह उद्यमी वार्ता कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों की बुनियादी एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
उद्यमियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति की समस्या, सड़क चौड़ीकरण, जल निकासी हेतु सम्पहाउस की आवश्यकता, उद्यमियों के लिए सुगम बैंक ऋण, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को रखा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इन सभी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस उद्यमी वार्ता में औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत लगभग 50 उद्यमियों एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों के स्वामी/प्रबंधकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जिले में अवस्थित गीद्धा एवं बिहिया औद्योगिक क्षेत्रों में प्रत्येक माह उद्यमी संवाद आयोजित करने हेतु महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ,अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, DRDA निदेशक (NEP) , महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र भोजपुर, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र भोजपुर, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहिया, अंचलाधिकारी बिहिया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बिहिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

RSS भोजपुर जिला कार्यवाह के असामयिक निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

rktvnews

जीवन की पहली पब्लिक रिलेशन्स एक्सपर्ट माँ हैं: अतुल मलिकराम

rktvnews

ब्रह्मपुत्र पर सात धार्मिक स्थानों को जोड़ने के लिए ‘नदी आधारित धार्मिक पर्यटन सर्किट’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

rktvnews

“क्लासरूम से कॉर्पोरेट तक: उच्च शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी”।

rktvnews

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज को मिला चुनाव चिन्ह, ‘स्कूल का बस्ता’ चिन्ह पर लड़ेंगे चारों प्रत्याशी।

rktvnews

चतरा:समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment