आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।सहजानंद ब्राह्मसि कॉलेज में भूगोल विभाग तथा IQAC के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, मुख्य वक्ता डॉ द्वीपिका शेखर सिंह, सहायक अध्यापक भूगोल विभाग महाराजा कॉलेज आरा, विभागाध्यक्ष एवं सह संयोजीका डॉ मनीषा कुमारी तथा संयोजक डॉ सद्दाम हुसैन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
एक दिवसीय सेमिनार पर्यावरणीय प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण”पर आधारित था। मुख्य वक्ता डॉक्टर द्वीपिका शेखर सिंह ने पर्यावरणीय प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विभिन्न आयाम तथा परिमागम, प्रकार,प्रभाव आदि पर प्रकाश डाली। डॉ मनीषा कुमारी ने पर्यावरण प्रदूषण के वर्तमान प्रभाव को रेखांकित किया। संयोजक डॉ सद्दाम हुसैन ने प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण में मानव की सहभागिता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के संचालन श्लोक दुबे तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामनारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ कनक लता कुमारी, डॉ भवप्रीता, डॉक्टर मिराज दानापुरी, डॉ स्मिता ठाकुर, डॉ अनुपमा , डॉ सुदीपता शर्मा, डॉ चुनन कुमारी, डॉ आशा रानी, डॉ अनामिका, डॉ पूजा, डॉ पंकज कुमार, डॉ कुमार शिव शंकर, डॉ बेनक़टेश चौधरी, डॉ राकेश कुमार, डॉ उमेश राय, डॉ डी पी राय, डॉ नमिता, डॉ अशोक तिवारी,शोधार्थी मोo रमजान, रामदास पासवान,भरत सिंह, ललन सिंह, सलोनी, राणा आफरीन, समा, सपना, सुमित, गोलू, राकेश, देवराज, दीपक राज, रोशनी कुमारी इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर सफल रहा।

previous post
