RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान के बालोतरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अनार की फसल प्रभावित होने की शिकायत पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया संज्ञान।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 अक्टूबर।राजस्थान के बालोतरा जिले एवं आसपास के अनार बाहुल्य क्षेत्रों में टिकड़ी रोग सहित विभिन्न रोगों से फसल प्रभावित होने संबंधी समाचारों और शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक को निर्देशित किया है कि वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम अनार के प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा कर स्थिति का आकलन करे। यह टीम फसल में हो रहे रोगों के कारणों, मौजूदा प्रबंधन उपायों और किसानों द्वारा अपनाई जा रही तकनीकों का विस्तृत अध्ययन करेगी।

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ICAR के वैज्ञानिकों की जांच रिपोर्ट के आधार पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें पौधों की छंटाई, रोग प्रबंधन, उर्वरक एवं कीटनाशक के समुचित प्रयोग तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देने के उपाय शामिल होंगे।

किसानों के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता

शिवराज सिंह ने आश्वस्त किया कि प्रभावित किसानों को निर्यात गुणवत्ता के अनार उत्पादन व रोग प्रबंधन के लिए केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर, राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केंद्र (NRC) सोलापुर, काजरी जोधपुर और संबंधित कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ मिलकर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

सामूहिक प्रयास से समस्या का समाधान

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह समस्या सामूहिक प्रयास से ही नियंत्रित हो सकती है और इसके लिए केंद्र एवं राज्य के कृषि/बागवानी विभाग, अनुसंधान संस्थान तथा कृषि विज्ञान केंद्र मिलकर कार्य करेंगे, ताकि किसानों की समस्या का समुचित समाधान हो और उनकी आय एवं उत्पादन दोनों में वृद्धि हो सके।

Related posts

दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा।

rktvnews

22 जनवरी को मंदिर में और फिर जन-जन में लौटेंगे श्रीराम : दत्तात्रेय होसबाले

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में सेशेल्स के सिविल सेवकों के लिए पहले क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मसूरी में शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, जन शिकायत, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment