RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: मतदान प्रतिशत वृद्धि को ले डीएम और एसपी का राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत में लगा संध्या चौपाल।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)14 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर बक्सर लोक सभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत की वृद्धि हेतु 13 मई को अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर एवं मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत अंतर्गत बसही गांव के शिव मंदिर प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर संध्या चौपाल का शुभारंभ किया गया।
बसही गांव के शिव मंदिर प्रांगण बक्सर जिले के सीमावर्ती सुदूर क्षेत्र में अवस्थित है। जीविका दीदियों ने दीपों से रोशनी कर निष्पक्ष मतदान का आवाहन किया। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाते हुए ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने का अपील किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं यथा (पेयजल, शौचालय, वेटिंग रूम,मेडिकल सुविधा,व्हीलचेयर, रैंप इत्यादि) के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि वैसे मतदाता जो 85 वर्ष से अधिक हैं, अथवा दिव्यांग है और मतदान केंद्र पर जाने में असक्षम है तो ऐसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। वैसे मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस गांव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत काफी कम है। इस हेतु 01 जून 2024 को मतदान के दिन अपने घरों से बाहर निकलकर निकटतम मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों से निर्भीक एवं भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों से मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ भी दिलाया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंडल मार्च कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीण मतदाताओं से शपथ दिलाया गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बरकरार रखेंगे निर्भीक होकर धर्म, समुदाय या अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
संध्या चौपाल में उप विकास आयुक्त बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर, अंचलाधिकारी राजपुर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड की सम्मानित ग्रामीण जनता एवं प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 13वीं बैठक रोम में संपन्न हुई।

rktvnews

भोजपुर: डीआरडीए निदेशक भोजपुर ने किया ग्राम पंचायत इंजरी में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

rktvnews

भोजपुर:मानवीय मूल्यों के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं संत कबीर : प्राचार्य

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लड़ाकू विमानों के लिए विकसित उन्नत एस्केप सिस्टम का उच्च गति पर रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर:महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में कैम्पस क्लाइमेट वार्तालीप का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment