RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

आपदा जोखिम प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )09 दिसंबर। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) और यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के बीच एक महत्वपूर्ण इकरारनामा (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए है। यह इकरारनामा बिहार में आपदा जोखिम प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम के तहत किया गया है। सोमवार को उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह, प्रकाश कुमार और यूएनडीपी की भारत में डेप्युटी रेजिडेंट प्रतिनिधि इजाबेल सान उपस्थित थीं।
समारोह के दौरान, प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान और यूएनडीपी की प्रतिनिधि इजाबेल सान ने एमओए दस्तावेजों का औपचारिक आदान-प्रदान किया। इस एमओए के तहत यूएनडीपी बिहार में आपदा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा, जिसमें विभागीय आपदा प्रबंधन योजनाओं का निर्माण, शहरी आपदा प्रबंधन योजना को सुदृढ़ करना, और आपदा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शामिल है। यह समझौता बिहार में आपदा जोखिम प्रबंधन को मुख्यधारा में शामिल करने, जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग, सरकार और समुदायों की क्षमता को बढ़ाने, 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने और खतरा जोखिम तथा संवेदनशीलता विश्लेषण (Hazard Risk and Vulnerability Analysis) के साथ समुदाय स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। इसके अतिरिक्त, राज्य स्तरीय कार्यशालाओं, अनुभव यात्राओं (Exposure Visits), और एआर/वीआर आधारित वीडियो जैसे जागरूकता सामग्री के निर्माण की योजना शामिल है।
इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त ने कहा कि यूएनडीपी के सहयोग से बिहार में आपदा प्रबंधन की रणनीति और भी प्रभावी होगी। उन्होंने उल्लेख किया कि यूएनडीपी का अनुभव बिहार को आपदा न्यूनीकरण उपायों की योजना बनाने में मदद करेगा।
इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के विशेष सचिव आशुतोष सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मो. मोइज़ उद्दीन सहित पदाधिकारीगण और यूएनडीपी के राज्य परियोजना पदाधिकारी डॉ. कुणाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के वरीय शोध पदाधिकारी दीपक कुमार ने किया।

Related posts

स्कूल शिक्षा विभाग का मासिक वेबिनार—’बात आपकी हमारी’— सेवा में आने के उद्देश्य को सदा जेहन में जिंदा रखें —शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, राजसमंद और प्रतापगढ़ के पांच शिक्षकों की प्रेरणास्पद कहानियों पर हुई सार्थक चर्चा

rktvnews

रांची:भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने वाले बयान पर किया पलटवार!आखिर एक समन से मुख्यमंत्री कैसे समझ रहे कि वह जेल जा रहे हैं : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी सोनाली सिंह ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने फसलों की सिंचाई हेतु जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मिशलिन गाइड ने न्यूजीलैंड के आओटेरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment