RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है नियमित दिनचर्या और योग — अध्यक्ष, राजस्थान राज्य महिला आयोग

जयपुर/राजस्थान 21 जून। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चूरू जिले में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग की ओर से पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों,कर्मचारियों एवं आम जन ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी, खान-पान और जीवन शैली ने हर आदमी के सामने स्वास्थ्य का संकट पैदा कर दिया है। वर्तमान में व्यक्ति जिन चुनौतियों से सर्वाधिक जूझ रहा है, स्वस्थ रहने की चुनौती उसमें सबसे महत्त्वपूर्ण है।

सरकार भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में भरपूर पैसा खर्च कर रही है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति की अपनी जीवनशैली और संकल्प स्वस्थ रहने की दिशा में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। रेहाना रियाज ने कहा कि योग भारत की दुनिया को बहुत बड़ी देन है। अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करने से बेहतर कुछ नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए। योग-प्राणायाम व्यक्ति के तन-मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं। अच्छी बात यह है कि आज युवाओं और बुजुर्गों में योग को लेकर जागरुकता बढ़ रही है।

महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने की दिशा में निरोगी राजस्थान की संकल्पना की और प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य का अधिकार मुहैया करवाया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आज गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज मुहैया करवाया जा रहा है जो पूरी दुनिया में एक मिसाल है। पहले आम आदमी प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने के बारे में सोच भी नहीं पाता था लेकिन आज प्रदेश की जनता सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निःशुल्क लेपा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह पूरे देश में उदाहरण बन रहा है और दूसरे प्रदेशों से रोगी यहां इलाज करवाने के लिए आने लगे हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम ने कहा कि योग हमें स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम सभी को नियमित तौर पर योगाभ्यास करना चाहिए। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, उपअधीक्षक राजेंद्र बुरडक, डॉ संजय तंवर,महबूब खान, बजरंग हर्षवाल, कुलदीप महरोक, रामचंद्र गोयल, एसबीआई बैंक के मनीष दाधीच,पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ निरंजन चिरानियां सहित अधिकारी,जनप्रतिनिधि, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी, नागरिक मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक डॉ. संतरा देवी एवं अरविंद ने कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में शामिल सूक्ष्म क्रिया, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भद्रासन,उष्ट्रासन, शशांक आसन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन,उत्तान पादासन, अर्द्धहलासन आदि का अभ्यास करवाया।

Related posts

विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्याओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

टीसीआईएल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार को 14.20 करोड़ रुपये का लाभांश दिया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन!दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी तुलसी जयंती।

rktvnews

Leave a Comment