RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च।

RKTVNEWS/दरभंगा (बिहार)11 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी कि उपस्थिति में आज लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम से शतप्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
यह कैंडल मार्च नेहरू स्टेडियम से लोहिया चौक होते हुए लहेरियासराय टावर से आगे समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों से अपील किया कि 13 मई 2024 को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान अवश्य करें ,लोकतंत्र की नींव को मजबूत करें और जिले के गौरव को बढ़ाएं।
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है ।इसके साथ-साथ सभी आधारभूत सुविधा भी सुलभ कराई गई है। काफी संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।
मतदाता निर्भीक होकर अपना मतदान करें और जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाए। कैंडल मार्च जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आयोजन आईसीडीएस ,जीविका आदि के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिकारी,जीविका दीदियां, सेविका, सहायिका स्थानीय नागरिक आदि सम्मिलित थे।

Related posts

17 मार्च को रसोइया महासंघ जिलाधिकारी सासाराम के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार को भाजपाई बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा: स्वदेश भट्टाचार्य

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बेकरी उद्योग से मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर।

rktvnews

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा पदाधिकारी के पहल पर बॉक्सिंग प्लेयर्स को मिला सामान:प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव

rktvnews

Leave a Comment