RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जे जे कालेज में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती – सह- “विचार गोष्ठी” का आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।26 सितम्बर को हिंदी विभाग, जगजीवन कॉलेज, आरा द्वारा माता इंद्राणी देवी सभागार में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती -सह- “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया।”राष्ट्रकवि दिनकर के काव्य में राष्ट्रीय चेतना”विषय पर गोष्ठी हुई।अध्यक्षता प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने एवं अतिथियों का स्वागत तथा मंच संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो रविंद्र नाथ राय, पूर्व अध्यक्ष,स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा मुख्य वक्ता प्रो मृत्युंजय सिंह, अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा एवं विशिष्ट वक्ता प्रो वज्रांग प्रताप केसरी, वरीय प्रोफेसर, एचडी जैन कॉलेज, आरा की गरिमामयी में उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन, बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अतिथियों को पुस्तक एवं शॉल सम्मान स्वरूप भेंट करने के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता प्रो वज्रांग प्रताप केसरी ने रश्मिरथी का पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि वक्ता के तौर पर प्रो मृत्युंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिनकर राष्ट्रवादी कवि होने के साथ-साथ प्रगतिशील कवि भी थे। उन्होंने दिनकर के काव्य को देखने और समझने की एक नई दृष्टि दी। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो रवींद्र नाथ राय ने दिनकर के शौर्य,ओज,एवं तत्कालीन राजनीति पर उनके तीखे व्यंग्य की चर्चा की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रो डॉ आभा सिंह ने दिनकर की लोकप्रिय रचना ‘नीम के पत्ते’ की कविताओं के जरिए दिनकर की जनवादिता तथा आम आवाम के प्रति कवि की गहरी सहानुभति एवं संवेदना की चर्चा की।अंत में में धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष, प्रो अजय कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों में डॉ नवारुण घोष ,प्रो अमृतलाल जायसवाल, प्रो शहाबुद्दीन, डॉ असलम परवेज, डॉ अरशद अली, डॉ सत्येंद्र पांडे, प्रो सीधू कुमारी, प्रो चंदन कुमार, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ आर बी चौपाल, डॉ एस एन प्रसाद, डॉ लक्ष्मी कुमारी,डॉ राम ईश्वर सिंह तथा छात्रों में अंजन कुमार तिवारी,प्रवेश, आनंद, अमन, प्रिंस, खुशी, प्रियांशु, श्रुति, मधु, बलानंद, रचना आदि की सक्रिय सहभागिता रही।खुशी,रचना, तथा प्रियांशु के नेतृत्व में लड़कियों ने स्वागत गान कर सबका मन मोह लिया।इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार अध्यक्ष शम्भु कुमार सुमन की अध्यक्षता रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित।

rktvnews

Leave a Comment