RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बेतिया:जिले के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी हुए लैपटॉप से लैस।

बेतिया /बिहार 24 दिसंबर।राज्य सरकार द्वारा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के उदेश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप से लैस करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।
इसी कड़ी में शनिवार को मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्रवण कुमार द्वारा जिले के कुल-189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को बैग सहित लैपटॉप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को लैपटॉप से लैस करना राज्य सरकार का बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजस्व कार्यों में गति आयेगी। सभी राजस्व अधिकारी निष्ठापूर्वक ससमय अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा कृषि वर्ष 2023-24 में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने बेलाउर सूर्य मंदिर का किया निरीक्षण,खाली पड़ी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र और पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

rktvnews

सिवान:पैक्स निर्वाचन- 2024 के निमित्त तैयारीयों की स्थल पर समीक्षा करने हेतु बसंतपुर प्रखंड पहुंचे जिला पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर: आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

महिला विकास निगम द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment