RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

धूमधाम से मनाया गया महाराजा कॉलेज का 70वां स्थापना दिवस समारोह।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।महाराजा कॉलेज के विकास में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय हर संभव सहायता देने को तैयार है l कॉलेज से सम्बन्धित समस्याओं के निपटारे में यदि कोई अड़चन आ रही है तब भी विश्वविद्यालय अपनी सेवा देने को तैयार है l ये सभी बातें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कही l अवसर था – महाराजा कॉलेज का 70वां स्थापना दिवस समारोह l कार्यक्रम आरम्भ करने से पूर्व कॉलेज परिसर में स्थापित महाराजा बहादुर राम रण विजय प्रसाद सिंह और बाबू वीर कुंवर सिंह की स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गयाl माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, प्रति कुलपति प्रो. सी. एस. चौधरी, मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति जे. पी. विश्वविद्यालय प्रो. दुर्ग विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा, पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ गाँधी जी राय और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l दीप प्रज्वलन के बाद सभी आगतुक का शाल और बुके देकर किया गया l पूर्व प्राचार्य प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह जी, विश्वविद्यालय सी सी डी सी डॉ. विनय कुमार मिश्रा, पूर्व प्रो. रामचंद्र बाबू, प्रो. कुंदन सिंह को भी शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया l एन एस एस के बच्चों द्वारा विश्वविद्यालय कुलगीत और स्वागत गान के बाद संस्कृत के प्रो. ओम प्रकाश आर्या के द्वारा स्वस्ति वाचन प्रस्तुत किया गया l इस अवसर पर कॉलेज पत्रिका कनक का लोकार्पण मंचासीन विद्वानों के द्वारा किया गया l कार्यक्रम के दौरान डॉ संजय कुमार द्वारा लिखित पुस्तक आपदा प्रबंधन एवं मानव कल्याण तथा डॉ. अरबिंद कुमार और डॉ. संजय कुमार द्वारा लिखित पुस्तक आरा शहर के विकास पर जैन समाज का योगदान का भी विमोचन किया गयाl इसके बाद महाराजा कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. चंचल कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कॉलेज के विकास से संबंधित समस्याओं पर अपने विचार रखे l प्रो राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज विकास के लिए किये गई कार्यों का विस्तृत जानकारी दी l डॉ सुरेंद्र नारायण सिंह ने भी कॉलेज के विकास के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये l डॉ. गाँधी जी राय ने भी कॉलेज के विकास की सराहना की l प्रति कुलपति ने महाराजा कॉलेज द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की l प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा ने 2018-19 में आये शिक्षकों तथा अन्य शिक्षकों की समस्याओं से कुलपति को अवगत कराते हुए कॉलेज के विकास को और तेज करने के लिए सभी शिक्षकों का आह्वाहन किया l समाज सेवी भाई ब्राह्ममेश्वर ने भी कॉलेज के विकास में योगदान करने का आश्वासन दियाl कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार ने किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेतारकर्मी और विद्यार्थी का योगदान रहा l धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनीता शर्मा ने किया l

Related posts

रामगढ़:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/ सचिवों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का मंच बना महिला संवाद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

संसदीय विद्यापीठ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

विमान हादसा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुजरात संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन।

rktvnews

सारण:सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जागरुकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment