RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा डीएम ने दरभंगा के जिला मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान के लिए संदेश देते हुए किया विनम्र निवेदन।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)09 मई। आज दरभंगा के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन ने जिलेवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपने संदेश के माध्यम से निवेदन किया है।

जिलाधिकारी का निवेदन संदेश!

मेरे प्यारे दरभंगावासियों!

मतदान या वोट सिर्फ़ प्रतिनिधियों का चुनाव मात्र नहीं है, अपितु यह भारत के गौरवशाली लोकतन्त्र का आधारस्तंभ है। यह हमारी और आनेवाली पीढ़ियों के हक़ एवं अधिकारों की दुंदुभी भी है।
वक्त साक्षी है कि- अधिकार और हक़ों का उपयोग न करने वाले न केवल अधिकार खो बैठते हैं, बल्कि उनका वर्तमान और भविष्य भी घने कोहरे के अंधकार में गुम हो जाता है।
तो आइये, मिथिला की गौरवशाली परम्परा पर गर्व करें और 13 मई को सुबह 7 बजे से 6 बजे अपराह्न तक स्वयं वोट दें और आस- पड़ोस के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी करें ताकि एक भी मतदाता छूटे ना और शत-प्रतिशत मतदान का गौरव हासिल हो।
एक वोट दें- अपने देश के लिए, अपने भविष्य के लिए, अपने अधिकारों के लिए और मतदाता होने के वजूद और गर्व के लिए।
आप यह भी अवगत होंगे कि voter helpline के अलावे “Darbhanga Matdaan Kendra” प्लेस्टोर से download कर और pollingboothdarbhanga.in के माध्यम से आप अपना मतदान केंद्र, वोटर लिस्ट में अपना सीरियल नम्बर, रूट मैप, एएमएफ आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यदि मतदान के समय आप निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (एपिक) प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं- 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों-आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघरों द्वारा जारी की गयी पासबुक, पेन्शन दस्तावेज आदि- में से कोई एक के आधार पर वोट कर सकते हैं।
“कर्तव्य समर-मैदान छोड़ मत भागो तुम, EVM का बटन दबाकर देश का मान बढ़ाओ तुम।”
…. साभार निवेदन- ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने आरा में 23.12 करोड़ रुपये की लागत से 137 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

क्या नारायण गुरु सनातन धर्म का हिस्सा हैं?

rktvnews

आयुष मंत्रालय के सह-आयोजन डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

नई दिल्ली में 36वें कत्थक महोत्सव में शामिल हुए सांसद सेठ।

rktvnews

Leave a Comment