RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर पुलिस ने टॉप टेन में शामिल एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (अमरेश सिंह) 06 सितंबर।बक्सर पुलिस ने अभियान चलाकर एक टॉप टेन में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा,दो कारतूस व 4500 रुपया नगद बरामद किया। गठित पुलिस टीम ने टॉप टेन में शामिल अपराधी अनिरुद्ध राम उर्फ छोटू राम को नया भोजपुर, बक्सर को राजपुर थाना के गोसाईपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की शाम अपने सहयोगी मदन सोनार व दो अन्य के साथ मिलकर सरेन्जा बैंक से पैसा निकालकर आ रहे एक व्यक्ति को कट्टा दिखाकर पैसा छीन लिया था। पुलिस ने बताया कि आधा दर्जन से भी अधिक आपराधिक वारदातों में इसकी संलिप्तता रही है। पुलिस टीम में बक्सर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम, डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी के साथ दर्जनों सशस्त्र पुलिस बल के जवान थे।

Related posts

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राहुल गांधी की जयंती।

rktvnews

प्रेरणादायक सफलता की कहानी: रूही प्रवीन

rktvnews

नवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने मां आरण्य देवी के मंदिर में मत्था टेका।

rktvnews

मर्यादित नारी एवं वीरगति प्राप्त करने वालों को मिलता है मोक्ष : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

हेमराजो देवी के चित्र पर पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

Leave a Comment