RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती आयोजित।

शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी की अध्यक्षता मे मनी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अप्रैल। संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती भोजपुर जिला के शाहपुर मे मनाई गई। शाहपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय मे प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी की अध्यक्षता मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी ने कहा कि डा भीमराव अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेंगे और उनका अनुसरण करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष टप्पू तिवारी, संजय ठाकुर, ददन प्रसाद, अरविंद तिवारी, मोनू कुमार, दारिश खान, योगेश यादव सहित कई कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शाहपुर के वार्ड संख्या 4 मे मनी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती

इसके अलावा शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 अंबेडकर मोहल्ला मे वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार राज की अध्यक्षता मे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार राज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के शिल्पकार और निर्माता के साथ-साथ ज्ञान के सागर थे। उन्होंने समता मूलक समाज के सपनों को साकार करने मे विशेष योगदान दिया।

Related posts

नारायणपुर : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से शांति दीदी को मिला दो लाख रूपये।

rktvnews

ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

जिला परिषद बक्सर के अधीनस्थ पड़ने वाली भूमि की जमाबंदी कराने संबंधी बैठक।

rktvnews

सीतामढ़ी:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर डुमरा हवाई फील्ड में कई कार्यक्रम हुए आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 22 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 27 नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

Leave a Comment