RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उज्जैन:खेल में उम्र का बंधन नहीं, खेल में तनाव मुक्त केरियर बनाने का पुलिस अधीक्षक ने दिया मंत्र।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)02 जून।जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओ.पी हरोड़ ने जानकारी दी कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विगत एक से 30 मई तक उज्जैन संभागीय मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर किया गया। संभागीय मुख्यालय पर 21 खेलों में 35 स्थानों पर शिविर आयोजित किये गये। जिसमें मुख्यालय पर 1550 खिलाड़ियों एवं जिले के समस्त विकासखण्डों में कुल 1200 खिलाड़ियों ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार एक जून को उज्जैन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नितेश भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाडी उपस्थित रहे। आरम्भ में जिला खेल अधिकारी ओ.पी. हरोड़ ने पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस का खेल विभाग एवं समस्त खेल संस्थाओं की ओर से स्वागत किया तथा एक माह तक आयोजित खेल शिविर की प्रगति से अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में खिलाड़ी जीवन को याद कर खिलाड़ियों से विभिन्न खेलों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल में उम्र का कोई बंधन नहीं होता, खेल से बेहतर कुछ नहीं, खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ खेल में तनाव मुक्त केरियर बनाने का अच्छा अवसर होता है, साथ ही समस्त खेलों के प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया जिन्होने ऐसी भीषण गर्मी में भी खिलाड़ियों को तराशने में कोई कमी नहीं की। उन्होने बताया कि यहां पर खेलों में निरन्तरता देखने को मिली है यह खेल अधिकारी की सक्रियता का परिणाम है। आज उज्जैन के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर विशेषकर मल्लखम्ब का जिक्र कर शासकीय सेवा में अवसर प्राप्त कर रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भार्गव द्वारा भी अवगत कराया गया कि मेरे द्वारा समय-समय पर शिविरों में कुछ खेलों का अवलोकन किया है, जिसमें देखा कि बहुत छोटे-छोटे खिलाड़ी नियमित अपने खेलों का अभ्यास करते है, जिसमें उनके अभिभावकों की भूमिका भी विशेषकर देखी गई है। खेल विभाग की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धी है कि पूरे जिले में समर केम्प आयोजित किया गया जिसमें 2750 खिलाडियों ने भाग लिया।

Related posts

छात्र हित में डोमिसाइल नीति जल्द वापस ले सरकार:- अभाविप

rktvnews

गया:पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी महोत्सव का उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया उदघाटन।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से शक्ति और प्रेरणा के लिए पुस्तकों की ओर रुख करने का आह्वान किया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

40 हजार से अधिक अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित – केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि।

rktvnews

भोजपुर: परशुराम सब्जी बाजार का किया गया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment