पीड़ित मानवता की सेवा का पवित्र मंदिर है रेडक्रॉस:उप विकास आयुक्त ,विक्रम वीरकर
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 09 मई। बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला कार्यालय में सर हेनरी डयूनाट की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर सहित सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त द्वारा रेड क्रॉस का झंडा लहराकर रेडक्रॉस गोलंबर से साइकिल रैली का शुभारंभ किया।
साइकिल रैली में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय,आर एस मेमोरियल, बालिका उच्च विद्यालय महादेवा,जैन कन्या पाठशाला, भगिनी निवेदिता आदि की छात्र, छात्रा स्कूल का बैनर ,ड्रेस के साथ नारा लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से परिभ्रमण किया और रेड क्रॉस सोसाइटी में वापिस आ गये।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित पदाधिकारियों को हिंदुस्तान स्काउट गाइड के रणधीर कुमार ठाकुर एवं समन्वयक मंटू चौधरी के नेतृत्व में एस्कॉर्ट कर झंडोतोलन मंच तक ले आए। मुख्य अतिथि सह वाइस प्रेसिडेंट विक्रम वीरकर द्वारा झंडोतोलन किया गया।
संभावना उच्च विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस की छात्राओं द्वारा स्वागत गान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सर हेनरी डुनाट के चित्र पर माल्यार्पण ,,सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक भोजपुर द्वारा आर ओ वाटर कूलर अनुदानित था जिसका शुभारम्भ,सेमिनार हॉल जिसका पुनर्निर्माण कराया गया है उसका भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
गोष्ठी में अपने उदगार व्यक्त करते हुए विक्रम विरकर वाइस प्रेसिडेंट ने सर्वप्रथम समस्त रेड क्रॉस के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और यह बताया कि जिस प्रकार विश्व लगातार युद्ध की विभीषिका और प्राकृतिक अप्राकृतिक आपदाओं को झेल रहा है उसमें इंसानियत ही सबसे महत्वपूर्ण है जो मानवता की सेवा करने की प्रेरणा हमें देता है। पीड़ित मानवता की सेवा का पवित्र मंदिर है रेड क्रॉस हम सभी को सर हेनरी डुनॉट के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में कुछ ना कुछ ऐसी सेवा भावना उतारनी चाहिए। वाइस चेयरमैन डॉ राजेश सिंह ने “सर हेनरी डुनॉट नॉट” के चरित्र पर प्रकाश डाला।
उप संरक्षक डॉ अर्चना सिंह ने अपने संभाषण में बच्चों के प्रेरणा देते हुए यह विश्वास उनमें जगाया कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जिस देश, जिस समाज और जिस परिवार में हम रहते हैं उसके प्रति कुछ ना कुछ दान करके अपना ऋण जरूर चुकाऐ।वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ पी सिंह पूर्व वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल सिंह ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया तथा उपसंरक्षक नंदकिशोर सिंह ने लोक संगीत के माध्यम से रेड क्रॉस की स्थापना से लेकर वर्तमान भोजपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के क्रियाकलापों का गुणगान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ विभा कुमारी सचिव के द्वारा किया गया एवं समापन पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। धन्यवाद के क्रम में ही डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने रक्तदान से संबंधित जागरूकता की बातें भी उपस्थित युवाओं को बताया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक लाल दास राय,संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह ,उपसंरक्षक जनाब सरफराज अहमद खान, अशोक शर्मा,डॉक्टर बीपी सिंह, आदित्य विजय जैन, कमल सिंह, एक पांडे, राम कुमार सिंह, राजेश कुमार उर्फ पप्पू जी, कृष्ण माधव अग्रवाल, पंकज प्रभाकर, डी राजन, दिपक कुमार अकेला, दिनेश कुमार , संजय कुमार लाल मोहन राय,डॉ रेणू मिश्रा एवं अन्य गण मान्य अतिथियों की भूमिका बहुत ही प्रभावशाली रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय मेहता, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा कृष्ण माधव अग्रवाल, पंकज प्रभाकरएवं रेड क्रॉस के सभी कर्मचारियों प्रभात मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, वीर बहादुर सिंह, मनोज शाह अमोद कुमार ,सुमन कुमारी, इंदु देवी ,राजेश सिंह, ओम प्रकाश राम एवं विकास कुमार ,रणजीत राम आदि का सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली मे मनोज कुमार के नेतृत्व में विश्व रेड क्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया।



पीड़ित मानवता की सेवा का पवित्र मंदिर है रेडक्रॉस:उप विकास आयुक्त ,विक्रम वीरकर