RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

RKTVNEWS/ दरभंगा(बिहार )09मई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, राजीव रौशन के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर जिले के दस विधानसभा के 07 डिस्पैच सेन्टर बनायें गये है, जिनका निरीक्षण नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सत्येंद्र प्रसाद एवं सहायक नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग पंकज कुमार सिन्हा द्वारा बुधवार को किया गया।
उल्लेखनीय है कि इन सभी डिस्पैच केन्द्रों पर ई.वी.एम. की कमीशनिंग, कमीशन्ड ई.वी.एम. के भंडारण हेतु बज्रगृह निर्माण, ई.वी.एम., वी.वी. पैट एवं अन्य मतदान सामग्रियों के साथ मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों को डिस्पैच किया जाना है।
79-गौड़ाबौराम एवं 80-बेनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा में, 81-अलीनगर एवं 82-दरभंगा ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मखाना अनुसंधान केन्द्र, दिल्ली मोड़, दरभंगा में, 83-दरभंगा एवं 85-बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कामेश्वर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन एवं परिसर में डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं।
विदित हो कि 23-समस्तीपुर तथा 14-दरभंगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मई 2024 को मतदान होंगा।
उल्लेखनीय है कि 20 मई 2024 को 06- मधुबनी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि निर्धारित है, जिसके अंश भाग 86-केवटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए केन्द्रीय विद्यालय, वायु सेना स्थल, दरभंगा में तथा 87-जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा के पुराने भवन एवं सम्पूर्ण परिसर में डिस्पैस सेन्टर बनाया गया है।
सभी डिस्पैस सेंटर पर कार्यपालक अभियंता भवन के द्वारा कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान कर्मियों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेगी।
गौरतलब है कि 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिले के छः (06) विधानसभा क्षेत्र पड़ते है।
वहीं 23-समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिला के दो (02) विधानसभा तथा 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिला के दो (02) विधानसभा क्षेत्र पड़ते है। उल्लेखनीय है कि 23-समस्तीपुर एवं 14-दरभंगा लोक सभा निवार्चन क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए *सभी विधानसभा वार डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम की कमिशनिंग पुरी कर सील कर दी गई है.और डिस्पैच हेतु सभी आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मतगणना केंद्र हेतु बाजार समिति शिवधारा में भवन निर्माण विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा था। सभी डिस्पैच केंद्रों पर काफी बड़ा पंडाल बनाया गया है। पंडाल में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Related posts

दुमका:गोपीकांदर संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जनवरी 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:देश का विभाजन 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक दु:खद और अत्यंत त्रासदीपूर्ण दुर्घटना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के सिविल सेवकों के 24वें बैच को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया।

rktvnews

प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व।

rktvnews

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

rktvnews

Leave a Comment