RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 12 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/छपरा (सारण)02 मई ।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 05 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

16 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या हो सकती आपके भविष्य के लिए खतरनाक : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर: सेवा नियमितीकरण को ले महिला कॉलेज आरा के कर्मियों ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, उद्योग जगत के दिग्गजों से भी बातचीत की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment