RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)20 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई। तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को 61 अभ्यर्थियों ने 99 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। तीसरे चरण में कुल 144 अभ्यर्थियों द्वारा 223 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है तीसरे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 25 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर में 22 अभ्यर्थियों द्वारा 32 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-4 गुना में 17 अभ्यर्थियों द्वारा 25 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-5 सागर में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 22 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 28 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 16 अभ्यर्थियों द्वारा 35 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-29 बैतूल (अजजा) के लिये बहुजन समाज पार्टी के 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और राज्य के लिए डिजिटल गवर्नेंस योजना पर चर्चा की।

rktvnews

सारण:बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना प्रशासन की प्राथमिकता : उपविकास आयुक्त

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान के कुल 18 लाभुकों को 1 लाख रुपये का सावधि प्रदत्त।

rktvnews

उज्जैन:ग्राम पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे : कलेक्टर

rktvnews

राजस्थान:बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक,पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

गिरीडीह:अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा, गिरिडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment