RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:एसबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर आयोजित।

युवा पीढ़ी भारत के लिए जरूरी:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

स्वयंसेवकों के लिए आवासीय शिविर अति महत्वपूर्ण:समन्वयक डा साधना रावत

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 मई। बुधवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के बड़का गांव में सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन किया गया जो आठ मई से चौदह मई तक चलेगा। शिविर में 50 चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे है।
बुधवार को शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम कुमारी, मुख्य अतिथि डा प्रभात प्रकाश,मुख्य वक्ता डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, वीकेएसयू एन एस एस समन्यवक डॉ. साधना रावत एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्चना कुमारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत से हुआ।सभी अथितियों को अंग वस्त्र पौधा, महा विद्यालय द्वारा प्रकाशित निर्देशिका पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिंह ने किया।
प्राचार्या डॉ. पूनम कुमारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुआ कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को भारत की जरूरत है ।आप सभी उठो,जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति हो रहीं। युवा पीढ़ी को सशक्त बनाकर ही भारत को विकसित बनाया जा सकता है।युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात प्रकाश ने कहा कि रा. से. यो के स्वयंसेवकों के द्वारा अनेकों प्रकार की सामाजिक गतिविधियां तथा अभियान चलाया जाता रहा है, जिससे लोगों में जागरूक होगी हमे पूर्ण आशा है की आगामी 7 दिनों में ऐसे अनेकों प्रकार के कार्य होनी जिससे लोगो को फायदा होगा। मुझे पूर्व में भी रा. से. यो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है साथ ही मैं जब जब छात्रों से मिलता है बहुत सुखद अनुभूति होता है।
वहीं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. साधना रावत ने कहा की हमें आशा है कि आप सभी को इस शिविर के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। ऐसे शिविर का अयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव से जुड़ाव बनाना, उनकी समस्याओं को जानना ,उन्हें शिक्षा और चिकित्सा के बारे में जानकारी देना , उन्हें मतदान और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना इत्यादि उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा के कहा की एनएसएस का आदर्श वाक्य है -‘मैं नहीं,बल्कि आप’। हम सभी को इसी बात को ध्यान रखना होगा।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा की आगामी सात दोनो में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इस गांव में किया जाना है जैसे स्वास्थ्य शिविर सर्वेक्षण मतदाता आदि। रंगोली अमन राज द्वारा बनाया गया।वही इस शिवार का नेतृत्व टीम लीडर आदित्य कुमार सिंह कर रहे है। शिविर में मनदीप,रितेश,अंशु,सुंदरम,आदित्य,सोनू,हरिओम,सुभम,आसिफ,सुशांत,विष्णु आदि अन्य कई स्वयंसेवक भाग ले रहे है।

Related posts

राज्य सरकार की मंशानुरूप संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अभिनेत्री अनुरेखा भगत: “मुझे शुरू में वॉचो एक्सक्लूसिव ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज का हिस्सा बनने पर संदेह था, लेकिन…

rktvnews

चतरा:नाम निर्देशन प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायजा।

rktvnews

राजस्थान:ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहिया मे 21 जून को जनसभा में विनोद तावड़े,सुशील मोदी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता होंगे शामिल।होंग। कार्यक्रम की सफ़लता को भाजपा पदाधिकारियों का जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment