RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डूबने से वृद्ध की मौत! धान का खेत घूमने के दौरान हुई घटना।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलवनिया गाँव के एक वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक सुदेश्वर साह (69 वर्ष) बेलवनिया के स्व देवचरण गोंड के पुत्र बताए जाते हैं। सुदेश्वर साह वृहस्पतवार को गाँव के पूरब बधार मे अपना धान का खेत देखने गये थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी लोगों को उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह उनका शव उपलाता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से परिजनों एवं उनकी पत्नी मोनाको देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। स्व सुदेश्वर साह को पाँच पुत्र बेचू गोंड, अजय गोंड, विजय गोंड, जितेंद्र गोंड एवं प्रदुम्न गोंड और तीन पुत्रियाॅ हैं। सभी विवाहित हैं। बेलवनिया पंचायत की मुखिया कांति देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि विनोद साह मृतक के घर जाकर उनके दुख दर्द में शामिल हुए एवं सांत्वना दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Related posts

भोजपुर : पॉकेटमारों ने मारा पत्रकार का पॉकेट! पॉकेटमारों की हुई है चांदी! 17 दिनों मे दर्जन भर लोगों की पॉकेट हुई ढीली! मोबाइल भी उङाये।

rktvnews

भोजपुर:नव निर्मित मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए ज्ञानपुर में गाजा बाजा के साथ निकली कलश यात्रा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 1लोयन व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं बल्कि गंभीर चिंता पैदा करने वाली :शिवानंद तिवारी

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वे संस्करण का भाजपा भोजपुर द्वारा सभी बूथों पर किया गया श्रवण और लगाए गए पौधे।

rktvnews

परिवहन विभाग का प्रदेश के सभी 16 चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी।

rktvnews

Leave a Comment