RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मई।लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में प्रदेश के नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-1 मुरैना, क्र-2 भिण्ड (अजा), क्र-3 ग्वालियर, क्र-4 गुना, क्र-5 सागर, क्र-18 विदिशा, क्र-19 भोपाल, क्र-20 राजगढ़ एवं संसदीय क्षेत्र क्र-29 बैतूल (अजजा) में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों में पहुंच गये हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर सभी मतदान कर्मियों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पहारों एवं शीतल जलपान से स्वागत किया गया।

मतदान के दिन रहेगा अवकाश

मतदाताओं की सुविधा के लिये तीसरे चरण के उपरोक्त नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (7 मई) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

वोटर टर्न-आउट एप से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी

मतदान के दिन (7 मई को) भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित विकासात्मक योजनाओं का किया निरीक्षण दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2001 में संसद पर हुए हमले में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी ने ली भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरक्षण को लेकर भारत बंद भोजपुर में रहा सफल : दलित नेता शैलेंद्र कुमार

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और निर्वाची पदाधिकारी 45-घाटशिला वि.स निर्वाचन क्षेत्र हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment