RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर व्यवसायी संघ की हुई बैठक, इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का लिया निर्णय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 मई।आज आरा में व्यवसायी संघ भोजपुर की एकदिवसीय बैठक हुई। बैठक में जिले के आरा, पीरो, जगदीशपुर, बिहियां, शाहपुर,चरपोखरी, कोइलवर, गड़हनी, बड़हरा, अगिआंव सहित जिले भर के लगभग दो सौ व्यवसायी शामिल हुए। जिसमे में मुख्य रूप से सुदामा प्रसाद, प्रतयाशी आरा लोकसभा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव, उमा शंकर सिंह, राज गौरोटाइगर, सोनू सरदार, मंगल गुप्ता, उत्तम चौरसिया, श्रीनिवास यादव, राजेन्द्र मिनयरा, रामेश्वर तेली, राजेश गुप्ता, पप्पू नैयर, मो. शहाबुद्दीन, धीरज गुप्ता, राजेन्द्र कुमार सिन्हा, कृष्ण रंजन गुप्ता, बबलू गुप्ता, राजेन्द्र यादव, धन्नजय कुशवाहा, विकास गुप्ता, सुनील चंद्रवंशी, अमित कुमार बंटी, दिलराज प्रीतम सहित कई व्यवसायी शामिल हुए।
बैठक में यह बाते सामने आई कि पिछले दस वर्षों में छोटे व्यवसायियों की स्थिति दयनीय हुई है और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेवार है। इसलिए बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि आरा में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद का समर्थन करेंगे। यह भी निर्णय हुआ कि व्यवसायी संघ की ओर से जिले के सभी चट्टी – बाजारों पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हर जगह अपना मत सुदामा प्रसाद के पक्ष में करने का अपील किया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है उनके जनविरोधी, व्यवसायी विरोधी नीतियों के कारण और कोरोना काल मे लंबे लॉक डाउन के कारण फुटपाथी, छोटे मझोले दुकानदारों की हालत दयनीय हो गई थी। वे लोग अपने पत्नी का जेवर और महंगे दर पर कर्ज लेकर परिवार चलाया। लेकिन मोदी के 20 हजार लाख के पैकेज का इन्हें एक पैसा नही मिला। इस संकट पर मैंने ध्यानाकर्षण में सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यपार और महंगाई के कारण चट्टी – बाजारों पर तेजी से ग्राहकों की संख्या घट रही है। मैने विधानसभा में सरकार से मांग किया कि छोटे व्यवसायीयों के समग्र विकास के लिए व्यवसायिक आयोग का गठन किया जाए। चट्टी – बाजारों पर रंगदारी बढ़ रही है। हमारी मांग है कि सभी जगहों पर सीसीटीवी की व्यवस्था हो, नागरिक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए।

Related posts

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योगभ्यास कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गंगा की मिट्टी और जल से होती है मोक्ष की प्राप्ति : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों का सिहानोकविले, कंबोडिया का दौरा

rktvnews

कैबिनेट ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के चरण-3 में 31 स्टेशनों वाले 44.65 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर को मंजूरी दी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment