RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर 30 नवम्बर तक प्रतिबंध।

गौरेला पेंड्रा मरवाही/छत्तीसगढ़ 16 नवंबर।विधान सभा आम चुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है।
परिपत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 7 नवम्बर मंगलवार को सवेरे 7 बजे से 30 नवम्बर की शाम 6.30 बजे के बीच की अवधि में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।
इसके साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन साधारण निर्वाचनों में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित किया, साथ ही NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का लोकार्पण तथा NCEL सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज फिक्की “लीड्स” सम्मेलन के चौथे संस्करण में सतत और सहयोगात्मक विकास के लिए हरित वित्त की अहम भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर साफ-सफाई की करें समुचित व्यवस्था : जिलाधिकारी।

rktvnews

अभिनेत्री सन्नी लियोन, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश जैसे ज़बरदस्त जजेस और बेहतरीन मेंटर डब्बू रत्नानी के साथ हुआ ग्लैम फेम शो का लॉन्च !

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर सेमिनार आयोजित!पूरे देश से आए ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा,परिचर्चा में रखे अपने विचार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी, मीडिया व सोशल मीडिया सेल का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment