RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

ग्वालिर:बहुमंजिला आवासीय कॉलोनी सिल्वर स्टेट में मतदान का संदेश देने पहुँची जिला निर्वाचन अधिकारी।

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)05 मई।ग्वालियर शहर के ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहता आया है। ऐसे मतदान केन्द्रों से जुड़ीं गेट बंद व बहुमंजिला आवासीय कॉलोनियों में निवासरत मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान शनिवार की शाम यूनिसर्सिटी रोड़ स्थित बहुमंजिला आवासीय कॉलोनी सिल्वर स्टेट में मतदान करने का संदेश देने पहुँचीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान ने इस अवसर पर सिल्वर स्टेट आवासीय कॉलोनी की महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ 7 मई को मतदान करने अवश्य जाएँ। उन्होंने कहा कि आपकी बस्ती के मतदान केन्द्र रामकृष्ण आश्रम में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। इस बार सभी लोग लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और बढ़चढ़कर मतदान करने जाएँ। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से कहा कि वे अपनी बहू के साथ और नव वधुओं से कहा कि वे अपनी सासू माँ के साथ वोट डालने जाएँ। घर का कोई भी मतदाता बगैर मतदान के नहीं रहना चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम मुरार अशोक चौहान एवं एआरओ अतुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सिल्वर स्टेट के रहवासी मौजूद थे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलैंडर का लोकार्पण किया।

rktvnews

परीक्षा के विधि व्यवस्था हेतु जिला समाहरणालय परिसर में बैठक।

rktvnews

बेगुसराय पुलिस ने NH 28 से 12 चक्के ट्रक से हजारों ली विदेशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:महिला शक्ति के सुझावों से तय होगी प्रदेश के विकास की दिशा :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर: छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने डी एम पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा 23 मार्च को आयोजित होगा रक्तदान शिविर।

rktvnews

Leave a Comment