RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 54 हजार 290 मतदाता चुनेंगे अपना सांसद।

RKTVNEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)05 मई।ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 54 हजार 290 मतदाताओं को अपना सांसद चुनने का अधिकार है। कुल मतदाताओं में 13 लाख 37 हजार 111 पुरूष व 10 लाख 17 हजार 115 महिला मतदाता एवं 64 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ज्ञात हो ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र (ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार व डबरा अजा.) और शिवपुरी जिले के दो विधानसभा क्षेत्र (करैरा अजा. व पोहरी) शामिल हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के कुल मतदाताओं में ग्वालियर जिले के 16 लाख 40 हजार 544 व शिवपुरी जिले के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र के 5 लाख 13 हजार 746 मतदाता शामिल हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत तृतीय चरण में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में भी 7 मई को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक और डबरा में सबसे कम मतदाता

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 27 हजार 973 है। सबसे कम मतदाता डबरा (अजा.) विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 44 हजार 729 है।

मतदाताओं का विधानसभा क्षेत्रवार ब्यौरा

विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण – कुल मतदाता 2 लाख 55 हजार 308 (1,36,779 पुरूष, 1,18,527 महिला व 2 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर – कुल मतदाता 3 लाख 03 हजार 236 (1,59,866 पुरूष, 1,43,350 महिला व 20 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व – कुल मतदाता 3 लाख 27 हजार 973 (1,73,677 पुरूष, 1,54,286 महिला व 10 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण – कुल मतदाता 2 लाख 61 हजार 472 (1,34,947 पुरूष, 1,26,513 महिला व 12 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र भितरवार – कुल मतदाता 2 लाख 47 हजार 826 (1,30,203 पुरूष, 1,17,619 महिला व 4 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र डबरा (अजा.) – कुल मतदाता 2 लाख 44 हजार 729 (1,28,505 पुरूष, 1,16,217 महिला व 7 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र करैरा (अजा.) – कुल मतदाता 2 लाख 67 हजार 450 (1,41,963 पुरूष, 1,25,483 महिला व 4 थर्ड जेंडर)
विधानसभा क्षेत्र पोहरी – कुल मतदाता 2 लाख 46 हजार 296 (1,31,171 पुरूष, 1,15,120 महिला व 5 थर्ड जेंडर)

Related posts

बिहार सरस मेला : लोक कलाओं के जीवंत निर्माण का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:सावन में कजरी गायन से प्रकृति हुई सुगंधित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, स्वस्थ्य सेवा एवं व्यवस्था में सुधार लाने तथा लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश।

rktvnews

बक्सर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लवली आनन्द ने भाजपा पर हमला बोला!साजिशों का जवाब देने 23 नवम्बर को लाखों में पटना पहुंचे: आनन्द मोहन

rktvnews

भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में आंध्र तट के निकट नौ घायल मछुआरों को बचाया।

rktvnews

Leave a Comment