RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

ग्वालियर:उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर आयोजित,शिविर में स्वेच्छा से 44 यूनिट रक्तदान हुआ।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)05 मई।उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशों के पालन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर द्वारा लगाए गए इस शिविर में 44 यूनिट रक्तदान किया गया। उच्च न्यायालय खण्डपीठ के अधिकारी-कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय की सुरक्षा में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर के आयोजन में जयारोग्य चिकित्सा समूह एवं जिला चिकित्सालय मुरार की ब्लड बैंक टीम का उल्लेखनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव अखिलेश कुमार मिश्रा, ओएसडी एवं रजिस्ट्रार हितेन्द्र द्विवेदी, उच्च न्यायालय के विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा, कोर्ट मैनेजर अमनप्रीत सिंह बग्गा, डिप्टी रजिस्ट्रार ए के देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानवेन्द्र सिंह कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक अजीत शाक्य, डॉ. अर्चना सिंघल व डॉ. अर्चना छारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

खैरा बाजार सहार में लगाये गये शिविर में 20 लोगो ने किया रक्तदान:युवा पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान करते रहे, मैं साथ हूं:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

देवघर:साफ-सफाई व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त; MSWM को कार्यप्रणाली सुधारने की कड़ी हिदायत, वार्ड-वार कचरा उठाव पर रहेगा विशेष फोकस।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में रंगोली, चित्रांकन व क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंडी संस्कृति, झारखंड की विरासत, गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जा रहा है।

rktvnews

गया: बिहार प्रदेश जदयू द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

Leave a Comment