RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

पूर्व आइएएस डॉ चंद्रगुप्त अशोकवर्धन के निधन से शिक्षा और साहित्य जगत मर्माहत:आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।3मई को बिहार कैडर के अवकाश प्राप्त आई ए एस अधिकारी डॉ चंद्रगुप्त अशोकवर्धन के असामयिक निधन हो गया। इनके अस्मिक निधन से शिक्षा और साहित्य जगत काफी मर्माहत है।गहरा शोक व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि वे शिक्षा, साहित्य और प्रशासन के क्षेत्र में बहुआयामी प्रतिभासंपन्न व्यक्तित्व थे। प्रशासनिक अधिकारी बनने से पहले वे प्रोफेसर थे और प्रशासनिक अधिकारी बनने के बाद भी उन्होंने साहित्य की साधना और सृजन जारी रखा। वे बहुभाषाविद् थे तथा अंग्रेजी-हिंदी में सुंदर कविताएं लिखते थे। संस्कृत साहित्य में भी उनकी गहरी पैठ थी। आचार्य भारतभूषण ने कहा कि वे आरा जैन कालेज के अध्यापक और प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो रामेश्वरनाथ तिवारी जी के ज्येष्ठ सुपुत्र थे। प्रशासनिक सेवा से अवकाश प्राप्ति के बाद वे भूमि सुधार न्यायाधिकरण के सदस्य के रूप में सेवा दे रहे थे।उनके असमय निधन से शिक्षा, साहित्य और प्रशासन के क्षेत्र में रिक्तता उत्पन्न हो गई है। जनसंघ अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

बक्सर:जिला कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक एवं कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ अंतरविभागीय समन्वय से योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 के तहत जिला मुख्यालय पर हुई उपभोक्ता जागरूकता दौड़!एडीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन,पेंशन आदि की समस्याओं को ले फुटाब और फुस्टाब ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ,हस्तक्षेप की मांग।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर मे अक्षत वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:मझीआँव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उपाध्यक्ष पद का हुआ चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment