RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राजस्थान मिशन 2030 के तहत जिला मुख्यालय पर हुई उपभोक्ता जागरूकता दौड़!एडीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

हनुमानगढ़/राजस्थान 14 सितम्बर। राजस्थान मिशन 2030 के तहत उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देने के लिए जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय पर दौड़ का आयोजन किया गया। उपभोक्ता जागरूकता दौड़ सुबह जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई जो तिलक सर्किल, करणी चौक, परशुराम चौक से होते हुए पुन: जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
दौड़ को अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपभोक्ता जागरूकता दौड़ में उपभोक्ता विषयक विभागों, उपभोक्ता क्लब और स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों के साथ स्काउट गाइड व कॉलेज-स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ के जरिए उपभोक्ता को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
जिला रसद अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आज के दौर में उपभोक्ता के समक्ष कई चुनौतियां हैं। अधिकारों के माध्यम से उन चुनौतियों को जानकर उपभोक्ता उनका निवारण कर सके। इसके साथ राजस्थान मिशन 2030 अन्तर्गत उपभोक्ता से यह राय लेने का का प्रयास है कि वे 2030 में वे स्वयं को उपभोक्ता के रूप में कैसे स्थापित करना चाहेंगे। इसी का संदेश देने के लिए जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने दौड़ लगाने वाले बच्चों की हौसला अफजाई की तथा बच्चों के साथ दौड़ लगाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, संडे साइकलिंग क्लब से पुष्पेंद्र शेखावत सहित बड़ी मात्रा में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:सार्वकालिक हैं गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पटना: सरस मेले के माध्यम से “जीविका” ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को दिया नया आयाम।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम रिसीविंग सेंटर एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

रांची:अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों में शुल्क समिति के गठन एवं शुल्क विनियमन से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

रांची:झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment