RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:सोन दियारा क्षेत्र का खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव ने डीएम, एसपी एवं अन्य पदाधिकारीयों संग किया स्थलीय निरीक्षण,लिए कई निर्णय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 मई।भोजपुर जिला में कोईलवर थाना क्षेत्रान्तर्गत दियारा क्षेत्र यथा कमालुचक में हुई, मौजा अन्तर्गत रैयत जमीनों से अवैध रुप से बालू खनन को लेकर वर्चस्व हेतु दो गुटो में बार-बार हिंसक झड़प होने के साथ-साथ एक दूसरे पर गोली चलाने की घटनायं होती रहती है, इसी क्रम में 02.05.2024 कोे सुबह जानकारी प्राप्त हुआ की सोन दियारा क्षेत्र
में दो गुटों सतॆन्द्र पाण्डे एवं गुड्डु राय के बीच वर्चस्व को लकेर रात्री में फायरिंग हुआ। सोन दियारा में कमालुचक में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई।
खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, धर्मेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, अनुमण्डल पदाधिकारी, आरा सदर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में विमर्शोपरान्त निम्न निर्णय लिये गएः-

1. अवैध खनन स्थल के आस-पास पुलिस पिकेट का निर्माण करना।
2. जमानत पर बाहर आये बालू माफियाओं के विरूद्ध माननीय न्यायालय में बेल रिजेक्शन पेटिशन दायर करना।
3. अवैध उत्खनित स्थल के जमीन मालिक का नाम/पता प्राप्त कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करना।
4. कमालुचक महुई गाँव में ग्रामीणों के दरवाजे पर अवैध खनन में संलिप्त खड़े टैक्टरों को भी जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करना।
5. टैक्टर पकड़े जाने पर उत्खनन स्थल के आयतन का आकलन कर संबंधित टैक्टर के मालिकों पर जुर्माना अधिरोपित करना।
6. पूर्व मं दर्ज प्राथमिकी मेे नामित व्यक्तियों / बालू माफियाओं की अविलंब गिरफ्तारी करना।
7. अवैध खनन के मामले में पूर्व मे जितने भी कांड दर्ज हैं, सभी की समीक्षा करते हुए गिरफ्तारी / आरोप पत्र दाखिल करना।
8. जिला स्तर पर कमेटी गठित कर सभी वैध बालूघाटों की जाँच करना।
9. छपरा जिलान्तर्गत डोरीगंज एवं अन्य स्थलों में भंडारित बालू के अवैध भण्डारण पर संयुक्त कार्र वाई करना।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम गतिशक्ति के दो साल पूरे होने के अवसर पर “पीएम गतिशक्ति का सार-संग्रह” जारी किया।

rktvnews

ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं प्राकृतिक खेती से कम समय में उर्वरक और कीटनाशक से अत्यधिक लाभ होगा:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

राजस्थान:जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

रायपुर:शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

बलिया के प्रख्यात साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु का नेपाल में होगा सम्मान!

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment